Showing posts with label भक्ति. Show all posts
Showing posts with label भक्ति. Show all posts

Monday, April 18, 2011

शंकर-सुवन मारुती नंदन




हनुमदुपासना कल्पद्रुमनामक प्राचीन ग्रंथ में लिखा है-

चैत्रमासिसितेपक्षेपौर्णमास्यांकुजेऽहनि।मौलीमेखलयायुक्तकौपीन परिधारक
अर्थात चैत्र मास के शुक्लपक्ष में मंगलवार और पूर्णिमा के संयोग की बेला में मूंज की मेखला से युक्त लंगोटी पहने तथा यज्ञोपवीत धारण किए हुए हनुमानजी का आविर्भाव हुआ।

Wednesday, April 13, 2011

मनोकामना पूरी करे वाली स्तुति



भगवान राम का नाम लेने मात्र से ही जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए कई स्तुतियां, मंत्र, आरती आदि की रचना की गई है। इनके माध्यम से श्रीराम को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसी ही एक स्तुति का वर्णन रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड में आया है। भगवान राम की यह स्तुति मुनि अत्रि द्वारा की गई है। इस स्तुति का पाठ करने से भगवान राम भक्त पर प्रसन्न होते हैं तथा उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। यह राम स्तुति इस प्रकार है-

नमामि भक्त वत्सलं । कृपालु शील कोमलं ॥ भजामि ते पदांबुजं । अकामिनां स्वधामदं ॥

निकाम श्याम सुंदरं । भवाम्बुनाथ मंदरं ॥ प्रफुल्ल कंज लोचनं । मदादि दोष मोचनं ॥

प्रलंब बाहु विक्रमं । प्रभोऽप्रमेय वैभवं ॥ निषंग चाप सायकं । धरं त्रिलोक नायकं ॥

दिनेश वंश मंडनं । महेश चाप खंडनं ॥ मुनींद्र संत रंजनं । सुरारि वृंद भंजनं ॥

मनोज वैरि वंदितं । अजादि देव सेवितं ॥ विशुद्ध बोध विग्रहं । समस्त दूषणापहं ॥

नमामि इंदिरा पतिं । सुखाकरं सतां गतिं ॥ भजे सशक्ति सानुजं । शची पतिं प्रियानुजं ॥

त्वदंघ्रि मूल ये नरा: । भजंति हीन मत्सरा ॥ पतंति नो भवार्णवे । वितर्क वीचि संकुले ॥

विविक्त वासिन: सदा । भजंति मुक्तये मुदा ॥ निरस्य इंद्रियादिकं । प्रयांति ते गतिं स्वकं ॥

तमेकमभ्दुतं प्रभुं । निरीहमीश्वरं विभुं ॥ जगद्गुरुं च शाश्वतं । तुरीयमेव केवलं ॥

भजामि भाव वल्लभं । कुयोगिनां सुदुर्लभं ॥ स्वभक्त कल्प पादपं । समं सुसेव्यमन्वहं ॥

अनूप रूप भूपतिं । नतोऽहमुर्विजा पतिं ॥ प्रसीद मे नमामि ते । पदाब्ज भक्ति देहि मे ॥

पठंति ये स्तवं इदं । नरादरेण ते पदं ॥ व्रजंति नात्र संशयं । त्वदीय भक्ति संयुता ॥

Saturday, April 9, 2011

आरती क्यों और कैसे?



पूजा के अंत में हम सभी भगवान की आरती करते हैं। आरती के दौरान कई सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। इन सबका विशेष अर्थ होता है। ऐसी मान्यता है कि न केवल आरती करने, बल्कि इसमें शामिल होने पर भी बहुत पुण्य मिलता है। किसी भी देवता की आरती करते समय उन्हें 3बार पुष्प अर्पित करें। इस दरम्यान ढोल, नगाडे, घडियाल आदि भी बजाना चाहिए।
एक शुभ पात्र में शुद्ध घी लें और उसमें विषम संख्या [जैसे 3,5या 7]में बत्तियां जलाकर आरती करें। आप चाहें, तो कपूर से भी आरती कर सकते हैं। सामान्य तौर पर पांच बत्तियों से आरती की जाती है, जिसे पंच प्रदीप भी कहते हैं। आरती पांच प्रकार से की जाती है। पहली दीपमाला से, दूसरी जल से भरे शंख से, तीसरा धुले हुए वस्त्र से, चौथी आम और पीपल आदि के पत्तों से और पांचवीं साष्टांग अर्थात शरीर के पांचों भाग [मस्तिष्क, दोनों हाथ-पांव] से। पंच-प्राणों की प्रतीक आरती हमारे शरीर के पंच-प्राणों की प्रतीक है। आरती करते हुए भक्त का भाव ऐसा होना चाहिए, मानो वह पंच-प्राणों की सहायता से ईश्वर की आरती उतार रहा हो। घी की ज्योति जीव के आत्मा की ज्योति का प्रतीक मानी जाती है। यदि हम अंतर्मन से ईश्वर को पुकारते हैं, तो यह पंचारती कहलाती है। सामग्री का महत्व आरती के दौरान हम न केवल कलश का प्रयोग करते हैं, बल्कि उसमें कई प्रकार की सामग्रियां भी डालते जाते हैं। इन सभी के पीछे न केवल धार्मिक, बल्कि वैज्ञानिक आधार भी हैं।
कलश- कलश एक खास आकार का बना होता है। इसके अंदर का स्थान बिल्कुल खाली होता है। कहते हैं कि इस खाली स्थान में शिव बसते हैं। यदि आप आरती के समय कलश का प्रयोग करते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप शिव से एकाकार हो रहे हैं। किंवदंतिहै कि समुद्र मंथन के समय विष्णु भगवान ने अमृत कलश धारण किया था। इसलिए कलश में सभी देवताओं का वास माना जाता है।
जल- जल से भरा कलश देवताओं का आसन माना जाता है। दरअसल, हम जल को शुद्ध तत्व मानते हैं, जिससे ईश्वर आकृष्ट होते हैं।
नारियल- आरती के समय हम कलश पर नारियल रखते हैं। नारियल की शिखाओं में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार पाया जाता है। हम जब आरती गाते हैं, तो नारियल की शिखाओं में मौजूद ऊर्जा तरंगों के माध्यम से कलश के जल में पहुंचती है। यह तरंगें काफी सूक्ष्म होती हैं।
सोना- ऐसी मान्यता है कि सोना अपने आस-पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। सोने को शुद्ध कहा जाता है। यही वजह है कि इसे भक्तों को भगवान से जोडने का माध्यम भी माना जाता है।
तांबे का पैसा- तांबे में सात्विक लहरें उत्पन्न करने की क्षमता अधिक होती है। कलश में उठती हुई लहरें वातावरण में प्रवेश कर जाती हैं। कलश में पैसा डालना त्याग का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप कलश में तांबे के पैसे डालते हैं, तो इसका मतलब है कि आपमें सात्विक गुणों का समावेश हो रहा है।
सप्तनदियोंका जल-गंगा, गोदावरी,यमुना, सिंधु, सरस्वती, कावेरीऔर नर्मदा नदी का जल पूजा के कलश में डाला जाता है। सप्त नदियों के जल में सकारात्मक ऊर्जा को आकृष्ट करने और उसे वातावरण में प्रवाहित करने की क्षमता होती है। क्योंकि ज्यादातर योगी-मुनि ने ईश्वर से एकाकार करने के लिए इन्हीं नदियों के किनारे तपस्या की थी। 
सुपारी और पान- यदि हम जल में सुपारी डालते हैं, तो इससे उत्पन्न तरंगें हमारे रजोगुण को समाप्त कर देते हैं और हमारे भीतर देवता के अच्छे गुणों को ग्रहण करने की क्षमता बढ जाती है। पान की बेल को नागबेलभी कहते हैं। नागबेलको भूलोक और ब्रह्मलोक को जोडने वाली कडी माना जाता है। इसमें भूमि तरंगों को आकृष्ट करने की क्षमता होती है। साथ ही, इसे सात्विक भी कहा गया है। देवता की मूर्ति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा पान के डंठल द्वारा ग्रहण की जाती है।
तुलसी- आयुर्र्वेद में तुलसी का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। अन्य वनस्पतियों की तुलना में तुलसी में वातावरण को शुद्ध करने की क्षमता अधिक होती है।

Thursday, April 7, 2011

दस साल बाद कल बनेगा दुर्लभ लक्ष्मी योग

इस नवरात्रि में कल शुक्रवार 8 अप्रैल को पंचमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के साथ रत्नांकुर नाम का शुभ लक्ष्मी योग बन रहा है। ये योग आज से 10 दस साल पहले 2001 में बना था। कुछ विद्वानों के अनुसार शुक्र और चंद्र मिलकर लक्ष्मी योग बनाते हैं। कल शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र है जो कि चंद्रमा का नक्षत्र है। इसलिए शुभ लक्ष्मी योग बन रहा है।इस लक्ष्मी योग में अगर आप लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुछ छोटे छोटे उपाय करें तो आपके घर में बरकत बनी रहेगी साथ ही हमेशा के लिए आपके घर में लक्ष्मी का निवास रहेगा।नवरात्रि में पंचमी को लक्ष्मी जी की तिथि माना हैं इस दिन लक्ष्मी के उपाय करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होती है। नवरात्री में पंचमी पर लक्ष्मी के साथ धन एवं ऐश्वर्य के अधिपति देवता शुक्र का भी दिन है इसलिए इस दिन अगर धन प्राप्ति के कोई उपाय करें तो निश्चित ही लाभ मिलेगा।इसलिए शुक्रवार और पंचमी का दिन धन संबंधित प्रयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
1. लक्ष्मी जी को कमल पुष्प और कमल गट्टे अर्पित करें।
2. सोने या चांदी की लक्ष्मी प्रतिमा का पूजन कर के धन स्थान पर रखें।
3. सात शुक्रवार तक 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को गाय के दूध की खीर खीलाएं तो आपको जल्दी ही  इसके शुभ परिणाम मिलेंगे।
4. धन प्राप्ति के लिए आप अपने पास चांदी का शुक्र यंत्र रखें।
5. भोजपत्र पर लाल चंदन से श्रीं: लिख कर उसकी पूजा करें।
6. स्फटिक श्री यंत्र की स्थापना करें तो आपके घर में दो तरफ से लक्ष्मी आएगी।
7. मां लक्ष्मी को शुद्ध गाय के घी का दीपक लगाएं।
8. सुगंधित सफेद फूल महालक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
9. पिता से सोना लेकर धारण करें या धन स्थान पर रख कर पूजा करें तो जल्दी ही कमाई का अन्य साधन मिल जाएगा।
10. भाई या बहन को शुक्र देव के लिए सफेद वस्त्र के साथ चांदी का सिक्का दें।
11. माता से सफेद कपड़े में चावल और चांदी का सिक्का लेकर धन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रस्रन्न होगी।

Wednesday, April 6, 2011

समय की कमी हो तो देव पूजा के लिए यह उपाय अपनाएं



आज के भागदौड़ भरें जीवन में धार्मिक आस्था रखने वाले अनेक लोग चाहकर भी जब देव उपासना से वंचित रहते हैं तो कहीं न कहीं उनका मन बेचैन रहता है। वहीं कुछ लोग अति महत्वाकांक्षाओं के चलते देव स्मरण से दूर हो जाते हैं। इसलिए यहां बताया जा रहा है ऐसे ही लोगों के लिए ऐसे देवता के स्मरण का छोटा-सा उपाय जो समय की कमी होने पर भी अपनाया जा सकता है और जीवन में आने वाली अनचाही परेशानियों से बचा जा सकता है। जीवन से जुड़ा कोई भी कार्य हो शुभ और अच्छी शुरूआत बेहतर नतीजों को नियत कर देती है। जब काम को शुरू और बिना विघ्रों के सफलता पाने की बात होती है तो हिन्दू धर्म में भगवान श्री गणेश का ही स्मरण किया जाता है। भगवान श्री गणेश की उपासना के लिए चतुर्थी, बुधवार का बहुत महत्व है। अगर आप दिन और काम की अच्छी शुरूआत चाहते हैं तो भगवान श्री गणेश के स्मरण का यह छोटा-सा तरीका अपनाए- सुबह स्नान के बाद देवालय या भगवान श्री गणेश की प्रतिमा या तस्वीर के सामने यह मंत्र बोल कर धूप या अगरबत्ती लगाएं - 

वनस्पतिरसोद्भूतों गन्धाढ्यो गन्ध उत्तम:। आघ्रेय सर्वदेवानां धूपो यं प्रतिगृह्यताम।।
 

श्री गणेश को धूप या अगरबत्ती दिखाकर इस मंत्र से श्री गणेश का ध्यान कर लें-

अभीप्सितार्थसिद्धयर्थं पूजितो य: सुरासुरै:। सर्वविघ्रहरस्तस्मै गणाधिपतये नमो नम:।।

इसके बाद भगवान श्री गणेश को प्रणाम कर दिन और काम बिन बाधा पूरा होने की कामना कर कार्य के लिए निकलें। यह उपाय आप कार्यस्थल पर पवित्रता का ध्यान रखते हुए अपना सकते हैं।