Showing posts with label भविष्य निर्माण. Show all posts
Showing posts with label भविष्य निर्माण. Show all posts

Wednesday, March 21, 2012

इवेंट मैनेजमेंट : तेजी से उभरता कैरियर


हम आए दिन बड़े-बड़े आयोजनों की खबरें पढ़ते रहते हैं। इस तरह के भव्य आयोजनों की व्यवस्था करना ही इवेंट मैनेजमेंट कहलाता है। इन आयोजनों की सफलता के पीछे जिन लोगों की कड़ी मेहनत होती है, वे इवेंट मैनेजर कहे जाते हैं। 

इवेंट मैनेजर किसी भी आयोजन के आरंभ से अंत तक होने वाले हर कार्यक्रम, हर पड़ाव का सुचारु संचालन करते हैं। इवेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत फैशन शो, संगीत समारोह, विवाह समारोह, थीम पार्टी, प्रदर्शनी, कॉर्पोरेट सेमिनार, प्रोडक्ट लॉन्चिंग तथा फिल्मों के प्रीमियर आदि प्रोग्राम आते हैं।